Home ताज़ा ख़बर निगम की तरह आईडीए से भी ठेकेदारों का हुआ मोह भंग
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

निगम की तरह आईडीए से भी ठेकेदारों का हुआ मोह भंग

इंदौर। हाल ही में आईडीए द्वारा जारी एक टेंडर को लेकर, जिसमें नियत तारीख तक भी किसी ठेकेदार या एजेंसी ने निर्माण को लेकर रुचि नहीं दिखाई। दरअसल, आईडीए ने पश्चिम क्षेत्र में एक प्रदर्शनी हॉल और कन्वेंशन सेंटर को लेकर जो टेंडर जारी किए थे, उनमें एक भी फर्म या ठेकेदार शामिल नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार आईडीए पश्चिम क्षेत्र में एक विशाल कन्वेंशन सेंटर और प्रदर्शनी हॉल बनाना चाहता है। बताया जाता है कि इसकी क्षमता करीब 10 हजार सीटों की रखी जाना है। इसके लिए एयरपोर्ट रोड पर गांधी नगर चौराहे के पास करीब 17 हेक्टेयर जमीन पर कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना है। इसके तहत 6 हेक्टेयर क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर और शेष जगह पर रिसोर्ट, होटल, रेस्टोरेंट तथा पार्किंग विकसित की जाएगी। यह निर्माण पीपीपी मॉडल पर किया जाना था। इसके लिए निर्धारित नियम एवं शर्तों के साथ टेंडर जारी किया गया था। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून रखी गई थी, जबकि 22 जून को टेंडर खोले जाने थे।

हालांकि इस अवधि में किसी भी फर्म ने टेंडर दाखिल नहीं किया। बताया जा रहा है कि इस परियोजना पर 545.77 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें 365.70 करोड़ रुपये लीज राशि शामिल है। परियोजना का निर्माण कार्य तीन वर्ष में पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 45 वर्ष की लीज निर्धारित की गई है, जिसमें निर्माण अवधि के तीन वर्ष भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टेंडर फॉर्म की कीमत 1.18 लाख रुपये तथा 3 करोड़ रुपये की सुरक्षा निधि तय की गई थी। साथ ही टेंडर के साथ 2.75 करोड़ रुपये जमा करने की शर्त भी रखी गई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031556
Total Users : 31556

Related Articles