Home ताज़ा ख़बर लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त, एक लाख नाम कटे
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त, एक लाख नाम कटे

जल्द आने वाली है। वहीं इस बार लगभग एक लाख महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने इन महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं। लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त कभी भी जारी हो सकती है। किस्त आने से पहले ही एक लाख महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं। नाम हटने की बड़ी वजह ई-केवाईसी का पूरा न होना और समग्र आईडी का डिलीट होना है। पात्रता पूरी न करने वाली महिलाओं को भी योजना से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच इस योजना का पैसा जारी करते हैं।

लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। योजना की 37वीं किस्त कभी भी जारी की जा सकती है। वहीं इस बार लगभग एक लाख महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने इन महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि अब इनके बैंक खाते में योजना का पैसा नहीं आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने योजना की 36वीं किस्त 13 मई को जारी की थी।

इन महिलाओं के नाम भी सूची

से हटे-सरकार ने काफी समय पहले से ही सभी लाभार्थियों से अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए कहा था। प्रशासन का साफ कहना है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो सभी नियमों पर खरी उतरेंगी।

अधूरा ई-केवाईसी-जिन

महिलाओं ने अपनी समग्र आईडी और बैंक खाते की जानकारी को आपस में लिंक या अपडेट नहीं कराया है।

समग्र आईडी डिलीट होना

कई महिलाओं की समग्र आईडी बिना किसी कारण के डिलीट हो गई है। 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

025113
Total Users : 25113

Related Articles