Home ताज़ा ख़बर इंदौर के तीन इमली चौराहे पर बसों में भीषण आग, तीन वाहन जलकर खाक
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर के तीन इमली चौराहे पर बसों में भीषण आग, तीन वाहन जलकर खाक

इंदौर के तीन इमली चौराहे पर खड़ी बसों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन बसों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग मौके पर जमा हो गए।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। परिसर में कुल 22 बसें मौजूद थीं, जिनमें से कर्मचारियों ने तुरंत बाकी बसों को बाहर निकालकर बड़ी दुर्घटना टाल दी। आग लगते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

“हमने अचानक धुआं उठते देखा और फिर आग की लपटें तेज हो गईं। तुरंत कर्मचारियों ने बाकी बसों को बाहर निकाला, वरना नुकसान और ज्यादा हो सकता था।”

“आग लगने की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना सामने आई है।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles