Home ताज़ा ख़बर इंदौर : पारिवारिक विवाद में कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर : पारिवारिक विवाद में कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शांति निकेतन टाउनशिप में रहने वाले 62 वर्षीय कारोबारी सुधीर पाटनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक सुधीर पाटनी हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हुए थे और अपनी पत्नी के साथ शांति निकेतन टाउनशिप में रहते थे। उनके दोनों बच्चे अमेरिका में सेटल हैं। जानकारी के मुताबिक, पत्नी बच्चों के पास विदेश जाना चाहती थीं, जबकि पाटनी इसके पक्ष में नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच एक बार फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मानसिक तनाव में आकर सुधीर पाटनी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे।

सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोली लगने के कारण पहले एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017319
Total Users : 17319

Related Articles