सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने की चाहत अब लोगों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। इंदौर के बिचौली मर्दाना इलाके में एक रैपर के म्यूजिक वीडियो के लिए बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट किया गया, जिसमें जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला 27 अप्रैल की रात का है, जब बिचौली मर्दाना सर्विस रोड पर एक कार चालक तीन लोगों के चारों ओर तेज रफ्तार में गोल-गोल गाड़ी घुमाता नजर आया। इस खतरनाक स्टंट को ‘सर्कल ऑफ डेथ’ की तरह फिल्माया जा रहा था। जांच में सामने आया कि यह स्टंट रैपर विनायक लश्करी के म्यूजिक वीडियो के लिए शूट किया जा रहा था। ‘ऑटो जस्टिस गैरेज’ के संचालक शाहबाज ने कार मालिक आशुतोष सिंह की गाड़ी से बिना किसी अनुमति के इस जोखिम भरे स्टंट को अंजाम दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनाडिया थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही से वाहन चलाकर लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप में शाहबाज और आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ गैरकानूनी हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा भी बनते हैं। इंदौर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि रील या वीडियो के नाम पर सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





Total Users : 17321
Leave a comment