Home ताज़ा ख़बर इंदौर: शादी का झांसा देकर महिला से शोषण, भिंड निवासी आरोपी पर केस दर्ज
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर: शादी का झांसा देकर महिला से शोषण, भिंड निवासी आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ लंबे समय तक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय पीड़िता ने एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि भिंड जिले के चंदुपुरा निवासी अश्वनि शर्मा ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने भरोसा जीतने के बाद पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एमआईजी पुलिस ने आरोपी अश्वनि शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

प्रियंका डोडवे, एडिशनल डीसीपी
“पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031533
Total Users : 31533

Related Articles