Home ताज़ा ख़बर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, चार गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, चार गिरफ्तार

उज्जैन। देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर पथराव का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों ने पहले विरोध जताया और फिर अचानक उग्र होकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन को भी निशाना बनाया गया और राजस्व टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई।

जानकारी के अनुसार मामला सर्वे नंबर 568 की करीब 2 बीघा सरकारी जमीन से जुड़ा है, जिस पर लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन द्वारा कई बार समझाइश देने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिससे आसपास के किसानों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी और लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार शाम राजस्व विभाग का अमला नागझिरी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। इसी दौरान विरोध कर रहे लोगों ने कार्रवाई रोकने के उद्देश्य से पथराव कर दिया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया और मौके पर सख्ती बरती।

पुलिस ने इस मामले में चार पुरुष आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है, जिसमें महिला आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031865
Total Users : 31865

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...