Home ताज़ा ख़बर कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

एमजी रोड पर देर रात हुआ भीषण हादसा, पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा एमजी रोड पर करीब ढाई बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा चला रहे अनस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, अनस और जुबैर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सरवटे से खजराना की ओर जा रहे थे। सभी अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर सवार थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घायल जुबैर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना करने वाली कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार गुजरात पासिंग है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017324
Total Users : 17324

Related Articles