Home ताज़ा ख़बर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर मनीष जांगिड़ गिरफ्त में, बिल्डर धमकी कांड में बड़ा खुलासा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर मनीष जांगिड़ गिरफ्त में, बिल्डर धमकी कांड में बड़ा खुलासा

इंदौर। शहर के तुकोगंज क्षेत्र के चर्चित बिल्डर संजय जैन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और गैंग से जुड़े शूटर मनीष जांगिड़ को अशोकनगर-गुना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज शाम तक इंदौर लाया जा रहा है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम सोमवार को गुना पहुंची थी। मनीष जांगिड़ पहले से ही एक अन्य आपराधिक मामले में वहां की जेल में बंद था। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि बिल्डर संजय जैन को धमकी देने के पीछे जिस शूटर का हाथ था, वह किराए पर काम करता था और उसका सीधा संपर्क मनीष जांगिड़ से था। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, मनीष जांगिड़ को जब अशोकनगर में एक धमकी के मामले में पकड़ा गया था, तब उसने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से इंदौर में एक बड़ा टास्क सौंपा गया था। पुलिस को आशंका है कि इस टास्क का अगला टारगेट बिल्डर संजय जैन ही थे। बिल्डर को मिली धमकी के बाद से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर थी और लगातार इस मामले की जांच की जा रही थी। अब मनीष जांगिड़ को इंदौर लाकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क और साजिश से जुड़े अन्य आरोपियों का खुलासा होने की संभावना है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क मालवा क्षेत्र में कितना सक्रिय है और क्या शहर के अन्य बिल्डरों को मिली धमकियों के पीछे भी इसी गैंग का हाथ है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी। इंदौर पुलिस कमिश्नर, संतोष सिंह ने मिडिया को बताया बिल्डर को धमकी के पूरे मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद यह स्पष्ट होगा कि किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता है और नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017323
Total Users : 17323

Related Articles