Home Uncategorized इंदौर: नवरात्रि में वेज ऑर्डर की जगह नॉनवेज डिलीवरी, विवाद के बाद थाने में समझौता
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: नवरात्रि में वेज ऑर्डर की जगह नॉनवेज डिलीवरी, विवाद के बाद थाने में समझौता


मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। व्रत और पूजा के बीच एक परिवार को वेज ऑर्डर की जगह नॉनवेज डिश डिलीवर कर दी गई, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं। मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला गुलाबबाग का है, जो लसूड़िया थाना क्षेत्र में आता है। यहां रहने वाले मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी ने बताया कि रविवार शाम उनके घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने Zomato के जरिए वेज मोड में कॉम्बो पैक (रोटी, बटर पनीर, चावल आदि) और चिली पनीर ऑर्डर किया था। करीब 363 रुपए के इस ऑर्डर की डिलीवरी महज 15 मिनट में हो गई। जब परिवार ने पार्सल खोला तो कॉम्बो के अन्य आइटम सही थे, लेकिन चिली पनीर की जगह चिली चिकन निकला। व्रत के माहौल में नॉनवेज डिश देखकर परिवार स्तब्ध रह गया। उन्होंने तुरंत उस पार्सल को घर से बाहर रख दिया और ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑर्डर की पूरी राशि रिफंड कर दी। पीड़ित ने बताया कि संबंधित रेस्टोरेंट नाइट किंग से संपर्क करने पर प्रबंधन ने इसे मानवीय गलती बताया, लेकिन पार्सल वापस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद राहुल तिवारी ने सोमवार को लसूड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायत के बाद रेस्टोरेंट संचालक को थाने बुलाया गया था और दोनों पक्षों के बयान लिए गए। चर्चा के बाद आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। पीड़ित ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017322
Total Users : 17322

Related Articles