इंदौर में साइबर अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और ताज़ा मामला विजय नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती को निवेश के नाम पर ठगों ने अपना शिकार बनाया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से लिंक भेजा गया था। जैसे ही उसने उस लिंक को खोला, उसे शेयर बाजार और निवेश के माध्यम से पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच दिया गया। शुरुआत में उसे उसके निवेश पर बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसका विश्वास जीत लिया गया। लेकिन जब उसने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में युवती के साथ कुल 6 लाख 20 हज़ार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और तकनीकी आधार पर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। दंडोतिया ने कहा कि साइबर अपराधी अब नए-नए तरीकों से लोगों को झांसे में ले रहे हैं। शुरुआत में वे निवेशकों को लाभ दिखाकर उनका विश्वास जीतते हैं और बाद में रकम हड़प लेते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अज्ञात लिंक या निवेश योजना पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें।





Total Users : 17321
Leave a comment