Home ताज़ा ख़बर महू में फाइनेंस कर्मचारी के घर पर बदमाशों का हमला, कार भी तोड़ी
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

महू में फाइनेंस कर्मचारी के घर पर बदमाशों का हमला, कार भी तोड़ी

इंदौर जिले के महू में बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी अंकुल वर्मा के घर पर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने घर की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए और बाहर खड़ी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला महू थाना क्षेत्र के लुनियापुरा इलाके का है। पीड़ित अंकुल वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमलावरों ने जानबूझकर उनकी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया है। घटना के दौरान बदमाश गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग तोड़फोड़ करते साफ नजर आ रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है।

डीसीपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।


Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031443
Total Users : 31443

Related Articles

एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

काकरोच फड़णवीस सरकार के पीछे ही पड़े

मुंबई (एजेंसी)। काकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने नया ऐलान...