Home ताज़ा ख़बर वर्ल्डकप जीत का जश्न देवास में बिगड़ा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

वर्ल्डकप जीत का जश्न देवास में बिगड़ा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

देवास में इंडिया की वर्ल्डकप जीत का जश्न अचानक हिंसक रूप ले बैठा। सयाजी द्वार पर उमड़ी भीड़ ने जश्न के दौरान न केवल एक-दूसरे पर बल्कि पुलिस पर भी बम-फटाके फेंक दिए। इस घटना में उज्जैन से आए विशेष पुलिस बल (QRF) के दो जवान घायल हो गए, वहीं देवास सीएसपी सुमित अग्रवाल भी फटाकों की चपेट में आ गए।.

अचानक हुए हुड़दंग के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। कुछ ही देर में सयाजी द्वार को पुलिस ने खाली करा लिया। घायल जवानों और सीएसपी को तत्काल एमजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल जवानों में सुरेंद्र कुमार श्रीवास, जिनकी नाक पर पट्टी बंधी हुई है, और आशीष यादव शामिल हैं।

दोनों ने घटना के दौरान पुलिस बल पर हुए हमले का विवरण दिया। घटनास्थल से भगदड़ और लाठीचार्ज के दृश्य सामने आए हैं, जिनमें पुलिस बल की तैनाती और अफरातफरी साफ दिखाई देती है। वर्ल्डकप जीत का जश्न देवास में रंग में भंग डाल गया और पुलिस को हालात संभालने के लिए सख्ती करनी पड़ी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031553
Total Users : 31553

Related Articles