इंदौर। होली के त्योहार को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शहर भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें लगातार निगरानी करती रहीं और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर के 32 थाना क्षेत्रों में एरियल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए निगरानी रखी गई। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई की।

मुख्य कार्रवाई
- ड्रंक एंड ड्राइव के 245 मामलों में वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई।
- चेकिंग के दौरान हथियार लेकर घूम रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया गया।
- थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में झगड़े की सूचना पर तलवार लेकर पहुंचे एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया।
- सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
- अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक्साइज एक्ट के तहत 56 प्रकरण दर्ज।
- अवैध रूप से शराब सप्लाई करने और बोतलें ले जाने वाले लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी
“होली पर्व को देखते हुए शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में 245 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अवैध शराब के 56 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और हथियार लेकर घूम रहे पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”





Total Users : 17319
Leave a comment