Home ताज़ा ख़बर महापौर की चौपाल: पीड़ितों ने उठाए अवैध निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

महापौर की चौपाल: पीड़ितों ने उठाए अवैध निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे

इंदौर के वार्ड 57 में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की चौपाल का आयोजन हुवा जिसमें एक युवा लड़के ने जी प्लस 3 अवैध निर्माण की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने कहा कि नगर निगम अधिकारी और भवन अधिकारी शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। महापौर ने आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी।


शिकायतकर्ता ने कहा कि बिल्डर द्वारा रेसीडेंशियल परमिशन पर जी प्लस 3 का अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है शिकायतकर्ता ने नगर निगम की जनसुनवाई में शिकायत की है, लेकिन अधिकारियों ने उसकी सुनवाई नहीं की महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि लिखित में शिकायत दें, जिस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पहले ही लिखित में शिकायत दे चुका है।महापौर ने कहा कि चिंता न करें, कार्रवाई की जाएगी।वही एक बुजुर्ग शिकायतकर्ता ने चौपाल में कहा कि सड़क की सफाई केवल दौरे के दिन होती है महापौर के समक्ष पानी की समस्या, बेक लाइन और सफाई के मुद्दे रखे गए, जिस पर महापौर ने कहा कि समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा।कार्रवाई महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आश्वासन दिया है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों का निराकरण किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009674
Total Users : 9674

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...