Home ताज़ा ख़बर इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे भारी मात्रा में लाखों रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद की है

इंदौर शहर में नशे के कारोबार पर पुलिस एवम् क्राइम ब्रांच द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही शहर के लोगो को भी जागरूक किया जा रहा है जागरूकता के प्रयासों के कारण क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ युवक एमआर-04 रोड स्थित रेलवे बिजली यार्ड के पास अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक ग्रे रंग की महिंद्रा थार गाड़ी को रोका और तलाशी ली। तलाशी पर अधिकारियों को युवको की गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाकर रखा गया 20.27 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया।जिसपर गाड़ी एवम् यतिंद्र सेन, हितेश काले, विपिन डागा और नकुल देसाई को मौके से गिरफ्तार किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031544
Total Users : 31544

Related Articles