Home Uncategorized इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में हुई MBA की छात्रा की हत्या का खुलासा
Uncategorized

इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में हुई MBA की छात्रा की हत्या का खुलासा

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते दिन हुई MBA छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने ख़ुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को मुम्बई से गिरफ़्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पियूष धनोतिया द्वारा यह बात बतायी गई कि उसका पूर्व से ही झगड़ा चल रहा था और झगड़े को सुलझाने के लिए उसे घर में बुलाया था तभी वापस और विवाद बढ़ गया। जिसके बाद आवेश में आकर उसने हत्या कर दी।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते दिन हुई MBA छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने ख़ुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को मुम्बई से मुंबई पुलिस की सहायता से आरोपी पियूष को गिरफ़्तार किया है। पुलिस द्वारा शुरुआती पूछताछ में आरोपी पीयूष द्वारा यह बात बतायी गई कि पियूष और युवती एक साथ रिलेशनशिप में थे। और काफी टाइम से एक दुसरे के साथ रह रहे थे। लेकिन शादी करने की बात को लेकर युवती से झगड़ा चल रहा था और झगड़े को सुलझाने के लिए युवती को घर में बुलाया था। लेकिन युवती द्वारा शादी का दबाब बना रही थी लेकिन पियूष शादी नहीं करना चाहता था। जब युवती शादी को लेकर युवक से विवाद करने लगी तो पियूष गुस्से में आ गया। और युवती की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भी आरोपी पियूष ने युवती को नग्न अवस्था में करके फोटो लिए और भाग गया इस पूरे मामले में DCP कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि आरोपी पीयूष और युवती काफ़ी समय से रिलेशनशिप मे रहते थे। कुछ दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था। विवाद सुलझाने के लिए उसे घर बुलाया था तभी और विवाद हुआ और उसने आवेश में आकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पियूष ने पहले युवती के आपत्तिजनक फोटो और विडियो बनाये। फिर उसने आपत्तिजनक वीडियो स्टेटस पर भी लगा दिए और कॉलेज के ग्रुप पर भी भेज दिया। उसके बाद वह भागकर मुंबई चले गया। उसने अपनी पहचान छुपाने की लिए दूसरी सिम खरीदी और मुंबई चला गया। इंदौर पुलिस ने मुंबई पुलिस की मदद से उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है।

बाईट – कृष्णलाल चंदानी, डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017324
Total Users : 17324

Related Articles

Uncategorized

इंदौर: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, कर्मचारी ने ग्राहक पर किया वार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र से एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया...