Home ताज़ा ख़बर इंदौर: रालामंडल क्षेत्र में युवक के अंधेकत्ल के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: रालामंडल क्षेत्र में युवक के अंधेकत्ल के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

इंदौर के तेजाजी नगर थाना पुलिस ने रालामंडल क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। शराब के ठेके पे मामूली बात पे हुए छोटे से विवाद पर की थी मार मार कर युवक की हत्या। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पायी। पुलिस ने युवक की हत्या के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया।

दरअसल 12 फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य के फॉरेस्ट ऑफिस के पास बनी पुलिया के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें रात करीब दो बजे एक ऑटोरिक्शा और एक दोपहिया वाहन रालामंडल की ओर जाते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर ऑटो चालक की पहचान लोकेश उर्फ लक्की पाटीदार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए लोकेश समेत वीरेंद्र उर्फ गोलू ठाकुर, राजेश उर्फ राजा खेड़े, किशोर पाटीदार, प्रवीण उर्फ नजरू पाटीदार और विष्णु उर्फ अन्ना गवली को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि 35 वर्षीय रेनसिंह बरेला के साथ शराब पीने के दौरान उनका मामूली विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वारदात के बाद आरोपी शव को ऑटो में डालकर रालामंडल क्षेत्र में ले गए और पुलिया के पास फेंककर फरार हो गए।

बाइट – कृष्णलाल चंदानी,डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031533
Total Users : 31533

Related Articles