Home ताज़ा ख़बर भोपाल:लोहे के बॉक्स में बंद मिली युवती की लाश
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

भोपाल:लोहे के बॉक्स में बंद मिली युवती की लाश

लगभग एक साल पहले, सिया और समीर की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। यह मुलाकात धीरे धीरे प्यार में बदल गई। प्यार में अंधी होकर, सिया अपना घर छोड़कर तीन महीने पहले जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने की उम्मीद से भोपाल आ गई थी। ताकि वह समीर के साथ रह कर अपने सु:खद जीवन जी सके। लेकिन भोपाल आ कर सिया को पता चला की समीर पहले से ही शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। लेकिन फिर भी प्रेम अंधी सिया शादीसुदा समीर के साथ उसके कमला नगर वाले घर में रहने लगी। आरोपी सिया और समीर की पत्नी के बीच अक्सर बहस होती थी।जिसपर समीर ने सिया की गया घोटकर हत्या कर दी और सिया को परिवार के लोगो की मदद से एक लोहे के बॉक्स बंद कर पास के सुनसान जगह में एक सेप्टिक टेंक में फेक दिया। बदबू फैलने पर आस पास के रहवासियों ने पानी में तेरते हुए अज्ञात बॉक्स को देख कर पुलिस को सुचना दी जिस पर पुलिस ने पाया की बॉक्स में एक युवती का सडा हुआ शव है शव की स्थिति इतनी खराब थी कि चेहरे से पहचान संभव नहीं थी। हाथ पर बने ‘दीपक’ नाम के टैटू और जन्मतिथि के आधार पर पहचान की गईमे सिया की हत्या के मामले में पूरे परिवार को पुलिस में सुबह 5:30 बजे किया गिरफ्तार किया हैं। निशातपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट के आधार पर समीर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है पुलिस की रडार में करीब 20 संदिग्ध लोग जिनपर पुलिस जाँच कर रही है जानकारी पुलिस को जाँच में मिली हैं हत्या के बाद समीर दूसरी पत्नी लेने जबलपुर पहुंचा था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles