70 साल पुराना शास्त्री ब्रिज तोड़कर 6 लेन का नया ब्रिज बनेगा, इंदौर नगर निगम और रेलवे मिलकर निर्माण करेंगे, ट्रैफिक जाम की चुनौती को ध्यान में रखते हुए निगम के अधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों ने आज रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया

इंदौर शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले शास्त्री ब्रिज को तोड़कर फिर से बनाया जाएगा. कलेक्टर, सासंद और महापौर की समन्वय बैठक के बाद इसका निर्माण जल्द ही शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इंदौर नगर निगम और रेलवे मिलकर इस प्रोजेक्ट को अंजाम देंगे. नया ब्रिज 6 लेन का रहेगा , जिससे ट्रैफिक के दबाव कम होगा. लंबे समय से शास्त्री ब्रिज की जर्जर हालत और वाहनों के दबाव को देखते हुए यहां नए ब्रिज की मांग की जा रही थी. जिसके लिए रेलवे के अनुसार, ब्रिज को 5 मीटर ऊंचा करने की आवश्यकता है. 70 साल से अधिक पुराना शास्त्री ब्रिज शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर मौजूद है, जहां से रोजाना हजारों वाहन निकलते हैं. यह इंदौर के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र के बीच सेतु का काम करता है, जो मुख्य रूप से रीगल चौराहा, पलासिया MG रोड, महात्मा को राजवाड़ा, कलेक्ट्रेट, इंदौर रेलवे स्टेशन, शास्त्री मार्केट और सियागंज जैसे व्यापारिक केंद्रों से जोड़ता है. लंबे समय से रेलवे इस ब्रिज को ऊंचा करने की मांग कर रहा था वही ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए शहर हित में इसे जरूरी माना जा रहा है. आज रेलवे के अधिकारियों और नगर निगम अपर आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया इनके साथ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े हुए अन्य इंजीनियर्स भी मौजूद रहे.





Total Users : 9738
Leave a comment