Home ताज़ा ख़बर दो दिनों से लापता युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

दो दिनों से लापता युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

दरअसल इंदौर के रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। जिसमें मृतक की पहचान रेनसिंह निवासी गुना, हाल मुकाम संजाली नगर के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से लापता था। देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव के पास खून के निशान मिले हैं, जिससे मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसमें बताया जा रहा है कि रेनसिंह रात करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। मृतक अपनी पत्नी के साथ इंदौर में रहकर निजी काम करता था।फिलहाल पुलिस हत्या सहित अन्य एंगल से मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031544
Total Users : 31544

Related Articles