Home ताज़ा ख़बर इंदौर: गला रेत कर युवक की बेरहमी से हत्या
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: गला रेत कर युवक की बेरहमी से हत्या

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हत्या की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिन जहाँ धक्का लगने की बात पर चार युवकों द्वारा एक युवक की बीयर की बोतल मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त में पहुँचे ही है की आज फिर सुबह एक फ़ोटो स्टूडियो में काम करने वाले युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर का मामला सामने आया हैं। जिसपर पुलिस आरोपी की खोज में पुलिस जुटी है

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर 4 स्थित एक सुनसान इलाक़े का है। जहाँ पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ पीपल के पेड़ के पीछे पड़ा हैं। मौक़े पर पहुँची तब पुलिस ने देखा व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। जिसकी गले रेतकर हत्या की गई थी कड़ी मशक़्क़त के बाद पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हो पाई। जानकारी के मुताबिक़ मृतक का नाम खोजराम पिता लखन नारंगे के रूप में हुई। मृतक मूलतः छत्तीसगढ़ का रहने वाला हैं। बताया जा रहा एसीपी रूबीना मिजवानी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी जिस पर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव बरामद किया है। मृतक का परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और फ़ोटो स्टूडियो वह काम करता है। पुलिस ने हत्या मामला दर्ज किया है। बाणगंगा थाना पुलिस मामले की जांच एवं आरोपी की खोज में जुटी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031538
Total Users : 31538

Related Articles