Home Uncategorized युवक की हत्या के मामले में 4 युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

युवक की हत्या के मामले में 4 युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। जहाँ मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें एक युवक गोलू की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई थी साथ ही उसका एक साथी घायल हो गया था। जिसको इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। इस पूरे मामले में एसीपी ने बताया कि करण का वाइन शॉप के बाहर किसी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसके बाद कुछ युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया उसी दौरान गोलू भी वह पहुँच गया था। जिसके बाद इनका वहाँ जमकर विवाद हुआ । विवाद में किसी ने गोलू पर बीयर की बोतल से वार दिया। इसके साथ ही तरुण को भी बॉटल से वार करने के दौरान चोट आयी थी। झगडे में गोलू को गंभीर हालत में अस्लेपताल ले जाया गया था। जहाँ इलाज के दौरान देर रात गोलू की मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने वरुण आकाश अखिलेश्वर अमोघ को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस अभी इस पूरे मामले में हत्या के केस में आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031550
Total Users : 31550

Related Articles