Home एक्टिव मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया मामले में एक बार फिर मांगी माफ़ी
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशराजनीति

मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया मामले में एक बार फिर मांगी माफ़ी

इंदौर में आज मंत्री विजय शाह ने प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से एक बार फिर भारतीय सेना, कर्नल सोफिया कुरैशी एवं देशवासियो से माफ़ी मांगी। उन्होंने अपने ताज़ा बयान में कहा – मैने पहले भी कई बार कहा है आज फिर दोहरा रहा हूं, मेरा कोई उद्देश्य नहीं था।और नहीं की किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना और समाज किसी वर्ग का अपमान करने का कोई इरादा था। मेरे शब्द देश भक्ति की उत्साह भावना और आवेश में निकले थे नि संदेह मेरे शब्द शब्द मेरी भावना के अनुरूप नहीं थे। मेरी कोई दुर्भावना भी नहीं थी, मैं आज भी क्षमा याचना कर रहा हूं। मेरे लिए अत्यंत पीड़ा दायक है कि मेरी छोटी सी त्रुटि से विवाद उत्पन्न हुआ भारतीय सेवा के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है वह हमेशा रहेगा। गलती की पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए शब्दों की मर्यादा जरूरी है, इस घटना से मैने आत्म मंथन किया है मैंने सबक लिया है जिम्मेदारी मानता हूं भविष्य में वाणी पर नियंत्रण रहेगा और इसी गलती नहीं होगी। एक बार पुनः इस प्रकरण से आहत नागरिकों से और भारतीय सेना से में माफी मांगता हूँ ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031533
Total Users : 31533

Related Articles