
इंदौर नगर निगम ने रावजी बाजार क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाही की है। निगम आयुक्त के निर्देश पर 21 मकानों को हटाया गया है,जो नालों के ऊपर बने हुए थे। यह कार्रवाही पुलिस की मौजूदगी में की गई। इससे पहले निगम आयुक्त ने रावजी बाजार क्षेत्र का दौरा किया था और प्रवासियों की शिकायतों को सुना था। जिस पर निगम आयुक्त ने निर्देश दिए थे और अवैध नालो पर जो मकान बने थे उन्हें चिन्हित किया गया था जिस पर निगम की टीम ने कार्यवाही की और मकानों को हटाया गया । यह कार्रवाई उन मकानों के खिलाफ की गई है, जो नालों के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए थे। निगम आयुक्त ने पहले ही निर्देश दिया था कि नालों के किसी प्रकार का निर्माण ना करे लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण किए गए थे। और बड़े बड़े मकान बना लिए गए इस कार्यवाही में नगर निगम की टीम ने रावजी बाजार क्षेत्र में नालो के ऊपर बने 21 मकानों को हटाया है। निगम आयुक्त का कहना है कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि शहर को अवैध निर्माण से मुक्त किया जा सके।





Total Users : 9742
Leave a comment