Home ताज़ा ख़बर अज्ञात व्यक्ति ने महिला पिस्तौल भरा दिया पार्सल
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

अज्ञात व्यक्ति ने महिला पिस्तौल भरा दिया पार्सल

यह खबर आपके लिए है उसे पार्सल को उसी के सामने खोलें क्योंकि इंदौर में एक चौकने वाला मामला सामने आया है जहां घर पर यदि कोई अज्ञात व्यक्ति अचानक से कोई पार्सल देकर जाता है तो बिना पूरी जानकारी के किसी प्रकार का पार्सल नहीं लेना चाहिए इंदौर में एक चौकने वाला मामला सामने आया है में एक संदिग्ध व्यक्ति महिला को घर में एक पार्सल गया था जिसमें धमकी भरा खत और पार्सल खोलने पर एक पिस्तौल निकाली है जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है


डीसीपी आनंद कलंदगी के मुताबिक घटना इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और पार्सल देकर चला गया था। मैंने जब सामान्य समझकर पार्सल खोला तो उसमें एक अवैध पिस्टल के साथ एक पत्र भी मिला। इस पत्र में जान से मारने की धमकी दी गई थी। पार्सल देने वाले के बारे में तो महिला ने बताया की पार्सल देंने वाले ने अपना मुंह नकाब से ठक रखा था । महिला ने तुरंत पार्सल एवम् घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पार्सल सहित पिस्टल को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पार्सल देने वाले और भेजने वाले की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है या महिला को डराने के लिए किसी ने यह साजिश रची है। पिस्टल असली है या नकली इसकी भी फारेंसिक जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा का कहना है कि आरोपी की पहचान जल्द कर ली जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles