Home ताज़ा ख़बर चिड़ियाघर घूमने गए परिवार की टैक्सी से लाखों के जेवर चोरी आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

चिड़ियाघर घूमने गए परिवार की टैक्सी से लाखों के जेवर चोरी आरोपी गिरफ्तार

दरअसल इंदौर के एमजी रोड इलाके के अंबर बिल्डिंग में रहने वाले नरेश जैन 20 जनवरी को अपने परिवार के साथ चिड़ियाघर घूमने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी टैक्सी कार को ड्राइवर के साथ पार्किंग में खड़ा किया था। नरेश जैन ने अपने कीमती सोने और हीरे के जेवरात गाड़ी में ही एक डिब्बे में रख दिए थे, क्योंकि उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होने शहर के बाहर जाना था। इसी का फायदा उठाते हुए टैक्सी ड्राइवर आरोपी नंदकिशोर बाघ ने कार से करीब 11 लाख रुपये के सोने और हीरे के जेवरात चोरी कर लिए। जिसमें घटना की शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान आरोपी नंदकिशोर बाघ निवासी भमोरी को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 11 लाख रुपये के चोरी किए गए सोने और हीरे के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

बाइट – रामसनेही मिश्रा — एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles