इंदौर संकेत प्रतिनिधि – भोपाल 22 साल से मप्र में काबिज बीजेपी अब अपने कार्यकर्ताओं की नाराजगी की दूर कारने के लिए एक गई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यालय में सहयोग सेल को व्यवस्था शुरू की है।
हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यालय में नेताओं कार्यकर्ता की भीड़ लग रही थी। इनमें कई ऐसे कार्यकतां भी भोपाल आ रहे थे जिनकी समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर ही हो सकता है। प्रदेश स्तर पर लगने वाली भीड़ को कम करने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए खंडेलवाल के निर्देश पर सहयोग सेल बनाने की शुरुआत की गई है। इस सहयोग सेल में प्रदेश संयोजक और जिला संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। सहयोग सेल में आइएएस अफसर भी शामिल करने पर विचार चल रहा है
ऐसे काम करेगी सहयोग सेल जिला कार्यालय में आने वाली समस्याएं यदि प्रशासनिक है तो उन्हें जिला प्रशासन और संबंधित विभागों में भेजकर समाधान कराया जाएगा। यदि किसी कार्यकर्ता की समस्या पार्टी संगठन से संबंधित है तो जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी उसका समाधान कराएंगे। जिन मामलों का निराकरण जिला स्तर पर नहीं पा रहा है तो ऐसे मामले को प्रदेश कार्यालय को सहयोग सेल के पास भेजा जाएगा। इनमें प्रशासनिक समस्याएं और संगठन दोनों तरह के मामलों का निराकारण किया जाएगा।
प्रदेश कार्यालय में रोज बैठ 2 घंटे बैठ रहे

प्रदेश कार्यालय में रोज बैठ 2 घंटे बैठ रहे मंत्री बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मध्यप्रदेश जिला कार्यालयों में पदाधिकारियों के बैठने का रोस्टर बनाया है सरकार के मंत्रियों के प्रदेश कार्यालय में बैठने का रोस्टर बनाया है। इस अवस्था में सोमवार से शुक्रवार तक एक मंत्री दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक प्रदेश कार्यालय में बैठकर कार्यकताओं वे संवाद करके ही समस्या सुन रहे है। अब सहयोग सेल के जरिए आने वाले मामलों को बुलाने के लिए संबंधित विभागों के मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों को जबाबदारी तय की जाएगी।





Total Users : 9741
Leave a comment