Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर इंदौर 311 एवं कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों का किया जा रहा है निराकरण
नगर निगम इन्दौर

इंदौर 311 एवं कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों का किया जा रहा है निराकरण

260 से अधिक शिकायतों का निराकरण

इंदौर दिनांक 6 जनवरी को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश अनुसार नगर निगम इंदौर द्वारा शहर में नर्मदा जलप्रदाय व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनसुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिजलपुर स्थित नर्मदा कंट्रोल रूम पर जलप्रदाय से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
इस कंट्रोल रूम के माध्यम से नर्मदा पाइपलाइन से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे—पाइपलाइन का मलबा उठवाने, दूषित पानी की शिकायत, बोरिंग खराब होने, रेस्टोरेशन कार्य, पाइपलाइन लीकेज, पानी नहीं आने जैसी शिकायतें नागरिकों द्वारा इंदौर 311 मोबाइल एप के माध्यम से तथा हेल्पलाइन नंबर 7440443500 एवं 7440440511 पर दर्ज कराई जा रही हैं।नगर निगम द्वारा शहर के समस्त झोन क्षेत्रों से प्राप्त जलप्रदाय संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी के तहत विगत 4 दिवस में प्राप्त शिकायतों में से 260 से अधिक शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है। इससे नागरिकों को राहत मिलने के साथ-साथ जलप्रदाय व्यवस्था में सुधार भी सुनिश्चित हुआ है।
इसके अतिरिक्त, सीएम हेल्पलाइन, कंट्रोल रूम, संबंधित जोनल कार्यालय पर लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु भी संबंधित विभागों को प्रकरण प्रेषित कर दिए गए हैं, जिन पर लगातार कार्यवाही जारी है। नगर निगम इंदौर का निरंतर प्रयास है कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009768
Total Users : 9768

Related Articles