Home पुलिस विभाग शादी समारोह व आयोजनो में मेहमान बनकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में ।
पुलिस विभाग

शादी समारोह व आयोजनो में मेहमान बनकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में ।

आशीष शिन्दे 9644630000

  • आरोपियों से एक सोने का नेकलेस व एक स्कूटी बरामद की गई जिसकी कुल कीमत है लगभग 4.5 लाख रुपये।
  • आरोपियों द्वारा थाना कनाडिया क्षेत्र के भंडारी रिसोर्ट मैं आयोजित विवाह समारोह में गोवा से आये मेहमानो का आभूषणों व पैसो से भरा पर्स किया था चोरी।
  • आरोपी चोरी के पैसे से करते थे अपने मंहगे शौक पूरे और अय्याशी पर एक दिन में उड़ा देते थे हजारों रुपए।

इंदौर- कनाडिया थाना द्वारा नकबजनी, चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियो की गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया फरियादियों की रिपोर्ट पर

वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया श्री सहर्ष यादव द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तत्काल कार्यावही करते हुये घटना मे मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये जिसके आधार पर आरोपीयों की तलाश करते 500 से अधिक कैमरे चैक किये ।जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कनिष्क पंथी उम्र 23 साल निवासी द्वारका पुरी इंदौर तथा सचिन मौर्य उम्र 22 साल निवासी द्वारकापुरी इंदौर के रूप में हुई। जिनके कनाडिया थाना क्षेत्र में स्थित निर्माणधीन आईडिया रोड टीपीएस-5 कॉलोनी कनाडिया इंदौर के तिराहे से मूखबीर सूचना पर उक्त दोनों आरोपियों कनिष्क पंथी तथा सचिन मौर्य को स्कूटी के साथ पकड़ा गया। मौके पर विस्तृत पूछताछ करने पर उनके द्वारा कनाडिया रोड अंडर ब्रिज के पास स्थित भंडारी रिसोर्ट के हाल में आयोजित विवाह समारोह में छोटा हाथी वाहन से आए तथा एक आरोपी भंडारी रिसोर्ट के हाल में गया कुर्सी पर रखा आभूषणों से भरा पिंक कलर का पर्स चुरा कर इस गाड़ी से भागना बताया गया जिससे आरोपियो के कब्जे से एक सोने की नेकलेस व एक स्कूटी जप्त की गयी। आरोपियो को न्यायालय पेश कर माननीय न्यायालय से जे. आर. प्राप्त कर प्रकरण में चोरी गया अन्य मश्रुका जप्त किया जावेगा। तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।
उक्त कार्यवाही मेंमे थाना प्रभारी कनाडिया श्री सहर्ष यादव व उनकी टीम उप निरीक्षक दीपक पालिया, उप निरीक्षक प्रवीण नागर, आरक्षक मनोज पटेल, आरक्षक जंगजीत, आरक्षक अमित भदोरिया, आर 4045 नीरज जाट, आरक्षक 155! रामभजन गुर्जर, आरक्षक 3198 आशिष शर्मा, आरक्षक 2876 रविन्द्र सिंह, साइबर सेल जोन 2 के आरक्षक प्रवीण आरक्षक विनीत द्वारा लगातार मेहनत करते हुए आरोपी को पकड़ने तथा चोरी गये मश्रुका की जप्ती मे उक्त टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009768
Total Users : 9768

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...