इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौत का बड़ा खुलासा क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला द्वारा किया गया । पार्षद ने बताया कि निगम कर्मियों ने पानी की टंकी में ज्यादा मात्रा में क्लोरीन मिला दिया था जिससे हजारों की संख्या में क्षेत्रीय रहवासी को उल्टी दस्त बुखार जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी वही अभी तक क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय अभी तक चार मौत का आंकड़ा ही बता रहे थे वही पार्षद कमल वाघेला ने मौत का आंकड़ा बता दिया । आज दिनांक तक 15 मौतें दूषित पानी पीने से हुई है और हजारों लोग बीमार है जिनका इलाज जारी है ।
– दरअसल पिछले कुछ दिनों से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में दूषित पानी पीने से हजारों की संख्या में बूढ़े जवान को उल्टी दस्त बुखार जैसी गंभीर बीमारी से परेशान है बड़ी बात यह है अब छोटे छोटे बच्चे उलटी दस्त से बीमार होने का मामला भी सामने आया है अगर बात की जाए मौतों की तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नजर में अभी तक कुल चार मौत का ही आंकड़ा सामने आया है मगर सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है जहां क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला ने खुल कर मीडिया का सामना करते हुए बताया कि पानी की टंकी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा हो गई थी जिस कारण से हजारों लोग बीमार हो गए और 15 लोगों की जान चली गई । वही शुक्रवार को 60 वर्षीय गीता देवी की उल्टी दस्त से मौत हो गई जो कि पिछले तीन दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थी
बाइट – कमल वाघेला , क्षेत्रीय पार्षद
बाइट – सुनीता , बीमार बच्ची की माता
– वही रहवासियों का कहना है कि पार्षद और विधायक को पिछले दो महीने से शिकायत कर रहे थे मगर कोई सुनवाई नहीं हुई और हजारों लोग बीमार हो गए 15 लोगों की मौत हो गई । वही रहवासियों ने यह तक कह दिया कि अगर पार्षद यह पर आया तो उसे जूते मारे जाएंगे ।





Total Users : 9768
Leave a comment