Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर विवेक खंडेलवाल, देवेंद्र सिंह यादव एवं गिरीश जोशी के नेतृत्व में भाजपा का अमृत नहीं, इंदौर को मिला “यमराज का पानी” — नगर निगम की लापरवाही
नगर निगम इन्दौर

विवेक खंडेलवाल, देवेंद्र सिंह यादव एवं गिरीश जोशी के नेतृत्व में भाजपा का अमृत नहीं, इंदौर को मिला “यमराज का पानी” — नगर निगम की लापरवाही

इंदौर।
भाजपा शासित इंदौर नगर निगम की घोर लापरवाही अब जनसंहार का रूप ले चुकी है। भागीरथपुरा क्षेत्र में ड्रेनेज और गंदे पानी की समस्या के कारण अब तक 10 निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है तथा कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारी अब भी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।
जिस नगर निगम को जनता को शुद्ध पेयजल देना था, वही निगम आज जनता को मौत का पानी पिला रहा है। तथाकथित “स्मार्ट सिटी” की हकीकत यह है कि नलों से ज़हर बह रहा है और भाजपा के जनप्रतिनिधि सिर्फ प्रचार में व्यस्त हैं।
आज हालात ऐसे हैं कि इंदौर में यमराज भी कमल के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इसी जनविरोधी लापरवाही के खिलाफ विवेक खंडेलवाल, देवेंद्र सिंह यादव एवं गिरीश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय, विभिन्न ज़ोन कार्यालयों, भागीरथपुरा एवं राजवाड़ा क्षेत्र में पोस्टर लगाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया है।
कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि—
मृतकों के परिजनों को तत्काल उचित मुआवज़ा दिया जाए
दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए
प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत शुद्ध पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जाए
यदि भाजपा शासित नगर निगम ने अब भी जिम्मेदारी नहीं ली, तो कांग्रेस मजबूर होकर सड़क से लेकर आंदोलन तक जाएगी और इस “मौत के नगर निगम” को जनता के कटघरे में खड़ा करेगी।
— कांग्रेस इंदौर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles