Home ताज़ा ख़बर आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जनसुनवाई आयोजित की गई।
ताज़ा ख़बर

आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जनसुनवाई आयोजित की गई।

आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पीड़ित अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपर कलेक्टर और एसडीएम के समक्ष अपनी बात रखी। जनसुनवाई में जमीन से संबंधित, रेड क्रॉस एजुकेशन और अन्य कई मामले सामने आए

अपर कलेक्टर रोशन राय ने बताया कि आज 225 आवेदन आए हैं, जिनमें राजस्व, पति-पत्नी के झगड़े, प्रॉपर्टी विवाद, पुलिस विभाग से संबंधित मामले और लापता व्यक्तियों के आवेदन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को समय सीमा में जांच कर निराकरण करने का निर्देश दिया है अपर कलेक्टर रोशन राय आज 225 आवेदन आए हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के मामले हैं सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को समय सीमा में जांच कर निराकरण करने का निर्देश दिया है हमारा प्रयास है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिले जनसुनवाई में आए आवेदनों में से कुछ मामलों में पीड़ितों ने अपनी आपबीती सुनाई एक महिला ने बताया कि उनके पति ने उन्हें और उनके बच्चों को घर से निकाल दिया है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पीड़ितों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिला। प्रशासन ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया!

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009803
Total Users : 9803

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...