Home ताज़ा ख़बर जिला आगर मालवा- छेड़छाड़ की आशंका में युवकों को तालिबानी सजा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेश

जिला आगर मालवा- छेड़छाड़ की आशंका में युवकों को तालिबानी सजा

ग्रामीणों ने बाल काटे, थाने पर हुआ समझौता।

एंकर- आगर मालवा मध्यप्रदेश – जिले आम्बादेव गांव में मंगलवार को समूह की उगाही के लिए निकले दो युवकों पर ग्रामीणों ने बालिकाओं को परेशान करने की आशंका जताई, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दोनों युवकों को रोककर उनके बाल काट दिए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। युवकों का कहना था कि वे समूह द्वारा दिए गए लोन की रिकवरी करते हैं और रोज इधर से उनका निकलना होता है, वे कुछ समय रुककर पेड़ के नीचे विश्राम करते हैं इसी दौरान यहां से बालिकाएं निकलती है लेकिन उन्होंने कभी कोई ऐसी हरकत नहीं की। सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले आई। हालांकि दोनों पक्षों की और से थाने पर कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। एसपी विनोदकुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच थाने से बाहर बातचीत होकर मामला खत्म हो गया है, किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है, अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031534
Total Users : 31534

Related Articles