Home पुलिस विभाग शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में
पुलिस विभाग

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में

नववर्ष को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान

【•】 पुलिस द्वारा सरप्राइज चैकिंग में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 950 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 377 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।

【•】 शराब पीकर वाहन चलाने वाले 163 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही।

【•】 सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 18 प्रकरण तथा अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

【•】 अन्तर्राज्यीय/राज्ययीय बसों व ट्रैकों के चालकों की भी की गई ब्रीथ एनलायज़र से स्पेशल चैकिंग।

【•】 हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चैकिंग व निगरानी।

इंदौर- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में , एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) श्री अमित सिंह व एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) इंदौर श्री आर.के. सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी नेतृत्व में, दिनांक 26-27 दिसंबर की दरमियानी रात्रि 08 से 02 बजे तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए विशेष सरप्राइज चैकिंग व पेट्रोलिंग की गई।

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 950 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 377 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….

👉 जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 126 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 08-स्थाई, 47-गिरफ्तारी और 71-जमानती वारंट के साथ ही 71 समंस भी किए तामील ।

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 163 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

👉 अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर NDPS एक्ट की कार्यवाही की गई। वहीं सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 18 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-20 व 129 BNSS में-03, 126B/135(3) BNSS में-22, 141-1ख में 28, इस प्रकार कुल 73 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामिल।

👉 इस दौरान हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चैकिंग व निगरानी करते हुए, क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 186-गुंडे/बदमाशों, 94-नकबजनों, 40-लुटेरों, 92-चाकूबाजों, 121-निगरानीशुदा बदमाश और 40 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों तथा महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त अपराधियों सहित करीब कुल 573 से ज्यादा बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत ।

इस दौरान अन्तर्राज्यीय/राज्ययीय बसों व ट्रैकों के चालकों की भी की गई ब्रीथ एनलायज़र से स्पेशल चैकिंग की गई।

इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

👉 इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।

   इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009812
Total Users : 9812

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...