Home पुलिस विभाग इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजाप्रत नगर में एक नवजात को अज्ञात व्यक्ति एक बोरी में डालकर फेका
पुलिस विभाग

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजाप्रत नगर में एक नवजात को अज्ञात व्यक्ति एक बोरी में डालकर फेका

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजाप्रत नगर में एक नवजात को अज्ञात व्यक्ति एक बोरी में डालकर फेक कर चला गया, इस घटना के विडियो भी सामने आया है, घटना प्रजापतनाग नगर की बताई जा रही है, जहां बीजेपी पार्षद के कार्यालय के नजदीक एक नवजात शिशु को बोरी में डालकर फेंक दिया गया, गनीमत रही कि समय रहते बच्चे की जान बच गई, फिलहाल नवजात का इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजाप्रत नगर में साईं बाबा स्कूल के पास एक सकरी गली में कचरा डालने की जगह पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात शिशु को बोरी में डालकर छोड़ दिया,
इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, शक होने पर जब उसने बोरी के अंदर झांककर देखा तो उसमें एक नवजात शिशु मिला, राहगीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की 112 डायल टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने नवजात को अपनी कस्टडी में लेकर तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि नवजात को यहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके

बाईट – राजेश डंडोतिया, एडी डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031521
Total Users : 31521

Related Articles