Home एक्टिव स्वैच्छिक और सामुदायिक प्रयास समग्र ग्राम विकास के आधार हैं – डॉ. बकुल लाड़
एक्टिवदेश-प्रदेश

स्वैच्छिक और सामुदायिक प्रयास समग्र ग्राम विकास के आधार हैं – डॉ. बकुल लाड़

उक्त उद्गार डॉ. बकुल लाड़ , कार्यपालक निदेशक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम नैनोद में आयोजित ग्राम चौपाल बैठक में व्यक्त किये। अपने इंदौर प्रवास के दौरान परिषद के कार्यपालक निदेशक महोदय ग्राम नेनौद में प्रस्फुटन समितियों की ग्राम चौपाल बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। बैठक का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण से हुआ। परिषद के संभाग समन्वयक श्री अमित शाह ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और विषय प्रवेश कराया। प्रस्फुटन समिति पदाधिकारी श्री राजेश सिसोदिया द्वारा प्रस्फुटन समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम में जन सहभागिता से धर्मशाला और मंदिर का निर्माण किया गया। समिति द्वारा विद्यालय और मुक्तिधाम में जनसहभागिता से बाउंड्री वॉल का निर्माण कर बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। समिति द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इन स्थलों के रख रखाव व स्वच्छता के लिए नियमित रुप से कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा शासन के विभिन्न अभियानों में जन सहभागिता के आधार पर कार्य किया जाता है।ग्राम चौपाल के मुख्य अतिथि डॉ बकुल लाड़ द्वारा समग्र ग्राम विकास के विभिन्न आयामों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए इसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की भूमिका स्पष्ट की गई। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री आसाराम जी सिसोदिया, ग्राम के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री देवकरण जी सिसोदिया, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्रीमती ऋतुजा पहाड़े, प्रस्फुटन समिति पदाधिकारी, ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रस्फुटन समिति के डॉ. दिनेश चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा ग्राम भ्रमण किया गया और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031500
Total Users : 31500

Related Articles