Home पुलिस विभाग इंदौर के लसुड़िया थाने पर एक बुजुर्ग मां ने अपनी ही बेटी और दामाद के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई
पुलिस विभाग

इंदौर के लसुड़िया थाने पर एक बुजुर्ग मां ने अपनी ही बेटी और दामाद के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई

इंदौर के लसुड़िया थाने पर एक बुजुर्ग मां ने अपनी ही बेटी और दामाद के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें दामाद के द्वारा बुजुर्ग महिला को धमकी भी दी है। जिसने मां का कहना है कि बेटी की मदद के लिए दिए गए लाखों के जेवर अब उसके लिए डर और न्याय की लड़ाई बन चुके हैं।

– दरअसल लसुड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता रजनी गढ़वाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक, उनकी बेटी अंकिता ने वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था। वही फरवरी 2025 में बेटी अंकिता ने फ्लैट खरीदने के नाम पर मां से मदद मांगी। बेटी की बातों पर भरोसा करते हुए बुजुर्ग मां ने अपने लाखों रुपए कीमत के जेवर सौंप दिए। जिसमें लोन लेने के बाद बेटी और दामाद महाराष्ट्र चले गए। जब महिला ने अपने जेवर वापस मांगे तो उन्हें टालमटोल किया जाने लगा। इतना ही नहीं, आरोप है कि दामाद अब जेवर लौटाने के बजाय अब धमकियां दे रहा है। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए लसुड़िया थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइट – राजेश दंडोतिया — एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031536
Total Users : 31536

Related Articles