Home पुलिस विभाग इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई
पुलिस विभाग

इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई

इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राकेश पटेल, निवासी राजनगर बताया जा रहा है।

वी ओ – दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच टीम ने पूर्व में मुखबिर की सूचना पर आरोपी नितेश मेहरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 21.68 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की थी। पूछताछ के दौरान नितेश मेहरा ने इस अवैध कारोबार में राकेश पटेल की संलिप्तता उजागर की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश पटेल अन्य जिलों से सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने सूचना के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

बाइट – राजेश कुमार त्रिपाठी — डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009791
Total Users : 9791

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...