Home Uncategorized प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जप्त कर, की दुकानें सील।
Uncategorized

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जप्त कर, की दुकानें सील।

इंदौर कमिश्नरेट मे अवैध रुप से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालो पर नियंत्रण हेतु इनमें संलिप्त दुकानदारों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही के साथ ही, इसके उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जनजागृति हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा जागरूकता के नित नए प्रयास व प्रभावी कार्यवाही भी की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना एमजी रोड द्वारा चाइनीज़ मांझा (सिंथेटिक/नायलॉन पतंगबाजी स्ट्रिंग) के उपयोग और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत दिनांक 13.12.25 को चाइनीज मांझा के विक्रय करने वालो के विरुद्ध धारा 125 BNS के तहत सख्त कार्यवाही कर उनकी दुकानों को सील किया गया।

पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा विगत दिनों से थाना क्षेत्र में लोगों को चाइनीज़ मांझे पर प्रतिबंध व इसका उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा था और बताया जा रहा है कि यह मांझा न केवल निर्दोष पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है, बल्कि राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए भी गंभीर चोटों और मृत्यु का कारण बन सकता है। साथ ही, जनता से यह अपील भी की गई कि यदि उन्हें कहीं भी चाइनीज़ मांझा बेचा या भंडारित होता या कोई उपयोग करता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस टीम ने चैकिंग व सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में आम नागरिकों के जीवन को संकट में डालने वाले चाइनीज मांझा के विक्रय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध की धारा 125 BNS के तहत सख्त कार्यवाही की है और उनकी दुकानों व भंडार स्थल को सील भी किया गया है।

👉 पुलिस सभी नागरिकों व दुकानदारों से अपील करती है कि वह चाइनीज व प्रतिबंधित मांझे का उपयोग न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख़्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। और कहीं भी इसका उपयोग होता हुआ या विक्रय होता हुआ दिखें तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचना दें, ताकि ऐसे गैरजिम्मेदार लोगों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009682
Total Users : 9682

Related Articles

Uncategorized

इंदौर में बढ़ी जल आपूर्ति: पुष्यमित्र भार्गव की मॉनिटरिंग से 10 MLD इजाफा

इंदौर। शहर में आगामी गर्मियों को देखते हुए नगर निगम ने जल...

Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

1200 अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार

इंदौर की खजराना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित 1200 अल्प्राजोलम टेबलेट...