Home Uncategorized इंदौर मे कई थानों में पॉकेट गवाह के मामले आये सामने
Uncategorized

इंदौर मे कई थानों में पॉकेट गवाह के मामले आये सामने

इंदौर पुलिस में एक बाद एक कई थानों में पॉकेट गवाह के मामले सामने आ रहे है, चंदन नगर थाने में पॉकेट गवाह का मामला सामने आने के बाद अब खजराना थाने में कई केस में दो ही व्यक्तियों के गवाह होने की बात सामने आ रही है, मामला सामने आने के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी को मामले की जांच करने की निर्देश दिए है, मामले में डीसीपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी को भी नोटिस जारी किया है

इंदौर में चन्दन नगर थाने में कई केस में दो ही व्यक्तियों के गवाह बनने का मामला सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई थी, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में थाना प्रभारी को कहा था की तुम दुर्भाग्य से उस कुर्सी पर बैठे हो, तुम्हे वहा नहीं होना चाहिए, इस मामले से खुलासा हुआ था की चंदन नगर थाने में कई केसो में आमिर और सलमान नाम के व्यक्तियों को ही गवाह बनाया गया था, इसके बाद अब इंदौर के ही दूसरे थाने में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, इंदौर के खजराना थाने में भी 2022 से 2023 के बीच दर्ज हुए प्रकरण में इस तरह के पॉकेट गवाह बनाये गए है, नविन और इरशाद नाम के दो व्यक्तियों के नाम कई केस में गवाह के रूप में निकल कर सामने आये है, इससे संभावना जताई जा रही है की कई मामलो में फर्जी गवाह खड़े किये गए, पॉकेट गवाह बनाये जाने से केस तो कमजोर होता ही है वही आरोपी के बरी होने की सम्भावना भी बन जाती है

खजराना थाने का मामला सामने आने के बाद अब डीसीपी ने मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी दिनेश वर्मा को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है, हालांकि पहला नोटिस जारी होने के बाद भी तत्कालीन थाना प्रभारी ने कोई जवाब पेश नहीं किया जिसके बाद अब अधिकारी दूसरा नोटिस जारी कर रहे है, एक के बाद एक अलग अलग थानों से इस तरह के पॉकेट गवाहों का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है

बाईट – कृष्ण लाल चंदानी, डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031536
Total Users : 31536

Related Articles