Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर इंदौर नगर निगम का ‘पीला चावल’ अभियान, मेगा लोक अदालत में कर जमा करवाने का देसी और दिलचस्प अंदाज़
नगर निगम इन्दौर

इंदौर नगर निगम का ‘पीला चावल’ अभियान, मेगा लोक अदालत में कर जमा करवाने का देसी और दिलचस्प अंदाज़

इंदौर नगर निगम ने अपने खाली होते खजाने को भरने के लिए इस बार एक ऐसा तरीका अपनाया है, जिसे देखकर लोग चकित भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली मेगा लोक अदालत के लिए निगम ने करदाताओं तक संदेश पहुंचाने का अनोखा देसी तरीका चुना गया है। जिसमें लोगों को पीला चावल बांटकर लोकदलत का लाभ लेने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

वी ओ – दरअसल शादी-ब्याह, मंगल कार्यक्रमों में पीले चावल देकर निमंत्रण देने की परंपरा तो सबने देखी है, लेकिन नगर निगम ने शायद पहली बार इसे कर वसूली अभियान में उतार दिया है। अधिकारियों ने बाजारों, मोहल्लों और वार्डों में जाकर नागरिकों को पीले चावल दिए और आग्रह किया कि वे मेगा लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित करों का भुगतान करें और उपलब्ध छूट का लाभ उठाएं।निगम अधिकारियों का कहना है कि जनता तक सीधे और आत्मीय तरीके से पहुंचने का यह प्रयास कारगर साबित हो रहा है। जिन लोगों ने पीले चावल का निमंत्रण लिया। गौरतलब है कि मेगा लोक अदालत में जलकर और संपत्ति करों पर विशेष छूट दी जाएगी। निगम को उम्मीद है कि इस अनोखे निमंत्रण से बड़ी संख्या में करदाता लोक अदालत में पहुंचेंगे और निगम का खजाना भी भरने लगेगा।

बाइट – अनिल निकम — एआरओ, नगर निगम

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023491
Total Users : 23491

Related Articles