Home ताज़ा ख़बर संगठन की नई रीति-नीति से मिलेगा ‘श्याम का नया इंदौरी सिपाही!
ताज़ा ख़बर

संगठन की नई रीति-नीति से मिलेगा ‘श्याम का नया इंदौरी सिपाही!

आशीष गुप्ता : 9425064357

दैनिक इंदौर संकेत
मध्यप्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की ताजपोशी के बाद अब इंदौर की राजनीतिक जमीन पर युवा नेताओं की सक्रियता अचानक तेज हो गई है। प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम में जगह बनाने की होड़ में दावेदारों ने राजधानी से लेकर संगठन के प्रभावशाली नेताओं के यहां चक्कर तेज कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, इंदौर के दावेदार इन दिनों लगातार भोपाल पहुंचकर प्रदेश नेतृत्व से संपर्क साध रहे हैं और खुद को श्याम टेलर की नई टीम में ‘मजबूत चेहरा साबित करने में लगे हैं। कई दावेदार स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की सिफारिशों के सहारे राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
युवा मोर्चा में नई संभावनाओं की तलाश
भोपाल के बीजेपी कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्याम टेलर संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने और युवाओं में पकड़ को दृष्टिगत रखते हुए ही अपनी टीम का चयन करेंगे। युवा मोर्चा की कमान 35 वर्षीय श्याम टेलर को देखकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक पीढ़ी परिवर्तन का संकेत दे दिया हैं। गौरतलब इस पद के लिए भाजपा के बड़े नेता अपने पुत्रों के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने संघ, संगठन और वरिष्ठों की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर युवा मोर्चा के लिए नए नाम को वरीयता दी।
टिकट और पद दोनों पर नजर
इंदौर के कई युवा नेता भविष्य के निकाय और विधानसभा चुनावों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अभी से युवा मोर्चा में मजबूत पद हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका मानना है कि प्रदेश स्तर पर पद मिलने से ना केवल संगठन में वजन बढ़ेगा, बल्कि आगे टिकट की दावेदारी भी ज्यादा मजबूत होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब सभी दावेदार अपनी गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने में लग गए हैं, ताकि वे अपना ध्यान प्रदेश संगठन की तरफ आकर्षित कर सके। यही कारण है कि इन दिनों पार्टी के कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ नजर आ रही है।
इंदौर में दावेदारों की दौड़
श्याम टेलर को प्रदेश युवा मोर्चा की कमान मिलने के बाद इंदौर के कई युवा चेहरे खुद को टीम में शामिल कराने की जुगत में जुट गए हैं। चूंकि बीजेपी नगर अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से आते है इसलिए इस विधानसभा से युवा मोर्चा अध्यक्ष का पत्ता लगभग कट सा गया है, वही क्षेत्र क्रमांक दो और चार के दावेदार जरूर अपने विधायकों के माध्यम से लॉबिंग कर रहे है। इधर इंदौर के ही नए शक्ति केंद्र के रूप में उभरे गौरव रणदीव भी अपने समर्थकों के लिए जोर लगाएंगे। पिछला अध्यक्ष राउ विधानसभा से ही थी इसलिए इस बार भी राउ के ही किसी नेता की ताजपोशी हो इसकी संभावना कम ही नजर आती है। बहरहाल टिकट की तैयारी कर रहे और संगठन में ऊंची जिम्मेदारी चाहने वाले युवा नेता अब भोपाल दरबार की परिक्रमा करते नजर आ रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009782
Total Users : 9782

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...