Home पुलिस विभाग क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ “MD” के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ।
पुलिस विभाग

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ “MD” के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ।

इंदौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों तथा इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के माल गोदाम कार्यालय लक्ष्मीबाई नगर के पास इंदौर क्षेत्र में एक व्यक्ति दिखा जो कि गतिविधि से संदिग्ध लगा जिससे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लग जिसे घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम कुलदीप मेघवाल निवासी झालावाड़ राजस्थान का होना बताया। जिसकी विधिवत तलाशी लेते 60.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD मौके से जप्त की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अधिक लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर ‘MD’ इंदौर शहर में बेचता था। आरोपी कुलदीप से 60.08 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 201/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम – कुलदीप मेघवाल निवासी झालावाड़ राजस्थान

जब्त माल का विवरण : – 60.08 ग्राम एमडी कुल अंतर्राष्ट्रीय कीमत 6,00,000/- रुपए

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031514
Total Users : 31514

Related Articles