इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी सब्जी मंडी और राष्ट्र कुटीर क्षेत्र के पास एक युवक ब्राउन शुगर की सप्लाई के लिए मौजूद है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
वीओ.दरअसल पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 12.60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी ने पूछताछ में प्रारंभिक तौर पर अपना सही नाम और पहचान स्पष्ट नहीं बताई, लेकिन बाद में पता चला कि युवक अलीनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। टीम ने मौके पर जब्त की गई ब्राउन शुगर को सील करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पिछले कुछ समय में कई तस्करों और सप्लायरों को पकड़ा जा चुका है तथा इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई भी की गई है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और संपर्कों की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।
बाइट. राजेश दंडोतिया




Total Users : 9818
Leave a comment