Home पुलिस विभाग कुंदन नगर में स्पा सेंटर पर बजरंग दल की दबिश, अनैतिक गतिविधियों का आरोप, द्वारकापुरी पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस विभाग

कुंदन नगर में स्पा सेंटर पर बजरंग दल की दबिश, अनैतिक गतिविधियों का आरोप, द्वारकापुरी पुलिस ने जांच शुरू की

एंकर – इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर मेन रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अचानक दबिश दी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्पा की आड़ में वहां अनैतिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि सेंटर की संचालक वास्तविक नाम छिपाकर दूसरे नाम से प्रतिष्ठान चला रही थी।

वी ओ – दरअसल सूचना मिलते ही द्वारकापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्पा सेंटर की जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक स्थिति उनके संज्ञान में नहीं आई। हालांकि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए तख्तियां बोर्ड व दस्तावेज जांच में लिए हैं और सेंटर के संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच में प्राप्त तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – राजेश दंडोतिया — एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031536
Total Users : 31536

Related Articles