Home Uncategorized इंदौर के विजयनगर थाना इलाके के मेघदूत गार्डन में पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर चल रही बड़े स्तर की ठगी का भंडाफोड़
Uncategorizedपुलिस विभाग

इंदौर के विजयनगर थाना इलाके के मेघदूत गार्डन में पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर चल रही बड़े स्तर की ठगी का भंडाफोड़

विजयनगर थाना इलाके के मेघदूत गार्डन में पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर चल रही बड़े स्तर की ठगी का भंडाफोड़ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेघदूत गार्डन में बैठकर फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी संचालित कर रहे थे और लोगों को दो से तीन गुना रकम लौटाने का लालच देकर अब तक लाखों रुपए हड़प चुके थे।

दरअसल इंदौर के विजय नगर थाना पुलिस मेघदूत गार्डन में बैठे युवकों की जांच पड़ताल कर रही थी इसी दौरान सर्चिंग में उन्हे तीन युवकों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनके पास से कई मोबाइल फोन और डिजिटल एविडेंस भी जब्त किए गए हैं, जिनके आधार पर धोखाधड़ी का पूरा नेटवर्क उजागर किया गया है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, शिकायत मिली थी कि ऑनलाइन ट्रेडिंग और डबलिंग स्कीम के नाम पर लोगों से भारी निवेश कराया जा रहा है। आरोपी mexcapitalprime.in जैसे फर्जी लिंक भेजकर नागरिकों को जल्द मुनाफे का लालच देते थे। पकड़े गए आरोपियों में शिवेंद्र चंदेल निवासी नंदानगर, चिराग पंवार निवासी महालक्ष्मी नगर और प्रवीण गोयल निवासी शाजापुर शामिल हैं। तीनों विजयनगर क्षेत्र की एक बिल्डिंग में अस्थायी ऑफिस बनाकर खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते थे, और पुलिस की छापेमारी से बचने के लिए मेघदूत गार्डन में बैठकर लोगों को आकर्षित करने का काम करते थे। पूछताछ में उन्होंने लगभग 40 लाख रुपए की ठगी स्वीकार की है। आरोपियों ने यह भी बताया कि निवेश के नाम पर जो रकम उन्होंने लोगों से वसूली, उसे ऐशो-आराम में खर्च कर दिया।
दंडोतियक के मुताबिक, इनके जाल में अब तक दो दर्जन से अधिक लोग फंस चुके हैं। जांच टीम आरोपियों से यह जानकारी भी जुटा रही है कि ठगी के पैसे कहाँ और कैसे खर्च किए गए तथा अभी कितने और पीड़ित सामने आ सकते हैं। विजयनगर पुलिस ने डिजिटल सबूतों को साइबर जांच के लिए भेज दिया है और आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

बाइट – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031519
Total Users : 31519

Related Articles