Home ताज़ा ख़बर इन्दौर भारत निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार ने इंदौर जिले की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)- 2026 के संबंध में समीक्षा बैठक ली
ताज़ा ख़बर

इन्दौर भारत निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार ने इंदौर जिले की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)- 2026 के संबंध में समीक्षा बैठक ली

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश इंदौर भारत निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार की अध्यक्षता में इंदौर जिले की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)- 2026 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई बैठक में उप सचिव भारत निर्वाचन आयोग मनीष कुमार, कलेक्टर अपर कलेक्टर नव संयुक्त कलेक्टर उपस्थित थे बैठक में निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार ने इंदौर जिले की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR)- 2026 कार्यों की प्रगति देखी की और इसकी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य (SIR)- 2026 को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें। इस कार्य की सतत मॉनीटरिंग करें। इस कार्य में नगर निगम भी सहयोग करें। बैठक में सचिव ने कहा कि इंदौर जिले की मतदाता सूची में किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं छूटे और अवैध नाम नहीं जुड़े बैठक में संयुक्त कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर डॉ. निधि वर्मा, संयुक्त कलेक्टर ओमनारायण बड़कुल, संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी, संयुक्त कलेक्टर नीरज खरे, डिप्टी कलेक्टर अजयभूषण शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर राकेश परमार, संयुक्त कलेक्टर गोपाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर घनश्याम धनगर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031533
Total Users : 31533

Related Articles