गोवा से इंदौर आ रही हंस ट्रेवल्स की स्लीपर बस में युवती से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि यात्रा के दौरान सहयात्री ने युवती के साथ बदतमीजी की और बार-बार उसका पर्दा खींचकर परेशान करता रहा। पीड़िता ने जब ड्राइवर और कंडक्टर से शिकायत की, तो उन्होंने भी मदद करने से इंकार कर दिया। हालात बिगड़ने पर युवती ने अपनी मां को फोन किया, जिसके बाद मां कार से इंदौर से सेंधवा पहुंची और बेटी को बस से उतारा। सेंधवा में इस मामले को लेकर विवाद हुआ और घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि युवती इस घटना से मानसिक रूप से आहत है और डिप्रेशन में है। इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में पीड़िता के परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक किशोर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बस संचालक अरुण गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने बस स्टाफ को तलब किया है और बस में लगे कैमरे की डीवीआर जांच कराई जा रही है। मूल रूप से इंदौर की रहने वाली और फिलहाल मुंबई में रह रही युवती ने पुणे से इंदौर के लिए हंस ट्रेवल्स की बस में टिकट ली थी। यात्रा के दौरान अकेली होने का फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और बार-बार स्लीपर कैबिन का पर्दा हटाकर उसे परेशान करता रहा। क्राइम ब्रांच के मुताबिक ड्राइवर और क्लीनर को आरोपी बनाया गया है और आगे की जांच के लिए जीरो पर कायमी का आयामी कर कर सेंधवा थाने भेज दी गई है ।
बाईट – राजेश दंडोतिया – ADCP




Total Users : 9792
Leave a comment