Home अन्य इंदौर में साप्ताहिक प्राकृतिक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र का शुभारंभ आज
अन्य

इंदौर में साप्ताहिक प्राकृतिक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र का शुभारंभ आज

उपभोक्ताओं को सीधे कृषकों से मिलेंगे गो आधारित प्राकृतिक कृषि उत्पाद

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर जिले में प्राकृतिक कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु एक नई पहल की जा रही है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ढक्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में प्राकृतिक (गौ-आधारित) कृषि उत्पादों का साप्ताहिक विक्रय केन्द्र स्थापित किया जा रहा है।

इस विक्रय केन्द्र का उद्घाटन शनिवार 8 नवम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य इंदौर जिले के प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों के उत्पादों को प्रोत्साहन देना और उपभोक्ताओं को रसायनमुक्त एवं शुद्ध खाद्य सामग्री सीधे किसानों से उपलब्ध कराना है।

इस केन्द्र पर किसान स्वयं उपभोक्ताओं को प्राकृतिक रूप से उत्पादित दालें, हल्दी, मसाले, सब्जियाँ, चिया सीड, अश्वगंधा, कलौंजी, अनाज सहित अन्य गौ-आधारित उत्पाद विक्रय करेंगे।

इस पहल से किसानों को विपणन का सीधा मंच मिलेगा और नागरिकों को सुरक्षित, जैविक तथा पौष्टिक खाद्य सामग्री प्राप्त होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031865
Total Users : 31865

Related Articles

अन्यएक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रौद्योगिकीराजनीति

सोशल मीडिया पर 80 के दशक का छाया खुमार

इंदौर संकेत प्रतिनिधि इंदौर • इन दिनों सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों...